Bihar Ration Card Required Documents List 2026: दोस्तों अगर आप लोग भी बिहार राज्य के निवासी है और आप लोगों को सरकार की तरफ से दिया जाने वाला राशन नहीं मिल रहा है तो आप जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड बनवा लें ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनका राशन कार्ड अभी नहीं बना है और इसका कारण है कि उन्हें पता ही नहीं है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगता है आप लोग राशन कार्ड के लिए आवेदन तो कर देते हैं लेकिन दस्तावेज पूरा न होने के कारण आपके आवेदन पत्र को रिजेक्ट कर दिया जाता है इस आर्टिकल को अगर आप पूरा पढ़ते हैं तो आपको पता चलेगा Bihar Ration Card Required Documents List 2026 के बारे में यह आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है इस आर्टिकल में मैंने कोशिश किया है कि आप लोगों को स्टेप बाय स्टेप पूरा जानकारी बता सकूं ताकि आगे चलकर जब भी आप नया राशन कार्ड के लिए आवेदन करें आपका एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट ना हो
और जिन लोगों का राशन कार्ड अभी नहीं बना है इस आर्टिकल में मैं स्टेप बाय स्टेप तरीका बताऊंगा कि कैसे आप लोग अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं वैसे तो राशन कार्ड आवेदन करने का बहुत तरीका है लेकिन मैं आप लोगों को सबसे आसान तरीका बताऊंगा अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करना है तो आप ऑनलाइन कर सकते हैं अगर आपको ऑनलाइन तरीका नहीं पता है या आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते तो मैं आप लोगों को ऑफलाइन तरीका भी बताऊंगा आपको जो तरीका अच्छा लगे आप उसकी मदद से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं मैं आपको हेल्पलाइन नंबर भी दूंगा जहां से आप लोगों को हर तरह का मदद मिलेगा राशन कार्ड से जुड़ा हुआ तो चलिए इस पोस्ट को शुरू करते हैं
Table of Contents
नया राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए ? Bihar Ration Card Required Documents List 2026
अगर आपको नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना है तो नीचे मैंने आप लोगों को जितना भी दस्तावेज का सूची दिया है वह सब आपके पास होना चाहिए तभी आप लोग राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं सभी दस्तावेज बहुत ही ज्यादा जरूरी है और आपके पास होना ही चाहिए वेरिफिकेशन के लिए और यह सभी नए दस्तावेज की सूची है तो इस चीज को भी आपको ध्यान रखना है
- आधार कार्ड
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक Account Number और IFSC
- निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
- आवेदक के हस्ताक्षर (Signature) की फोटो
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate) — यदि परिवार के किसी सदस्य पर लागू हो
- परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी
योग्यता क्या-क्या चाहिए बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए ? Eligibility Criteria, Bihar Ration Card Required Documents List 2026
अगर आप लोग बिहार राज्य के निवासी हैं और आपको नया पैन कार्ड बनवाना है तो सरकार द्वारा जो क्राइटेरिया बनाया गया है उसे आप लोगों को पूरा करना होगा नीचे आप लोगों को क्राइटेरिया की पूरी लिस्ट दी गई है
- आप लोग बिहार राज्य के निवासी होने चाहिए
- आप लोगों के परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स नहीं दे रहा होना चाहिए
- आपके परिवार का कोई भी सदस्य 10,000 प्रतिमाह से ऊपर नहीं कमा रहा होना चाहिए
- आपके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए
- आप लोगों के पास 3नसे अधिक कमरों वाला पक्का मकान नहीं होना चाहिए
इस तरह के सारे क्राइटेरिया है जिन्हें पूरा करने के बाद ही आप लोग बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
बिहार राशन कार्ड बनवाने का ऑनलाइन तरीका स्टेप बाय स्टेप ? Step By Step Bihar Ration Card Required Documents List 2026
अगर आप ऑनलाइन तरीका से नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो चलिए इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका मैं आपको बताता हूं नीचे आपको जितना भी स्टेप दिया गया है बस आपको उसे अच्छे से फॉलो करना है अगर आवेदन करते समय कोई भी समस्या आ रहा है तो इस आर्टिकल के नीचे कमेंट कर सकते हैं
1• सबसे पहले आप लोगों को Bihar Ration Card ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट https://rconline.bihar.gov.in/ पर जाना है
2• वेबसाइट के होम पेज पर आप लोगों को Apply Now मटन मिल जाएगा जिस पर आपको Click करना है
3• आपको एक दूसरे वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा जहां आपको New Registration पूरा करना होगा और उसके बाद पोर्टल में Login करना है

4• फिर उसके बाद आपके होम पेज के डैशबोर्ड पर Bihar Ration Card का ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर Click करना है
5• उसके बाद आप लोगों को Apply Now का बटन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है और उसके बाद आपके सामने Online JVA पोर्टल आ जाएगा
6• आप लोगों को नया रजिस्ट्रेशन पूरा करना है और उसके बाद उसी वेबसाइट में Login करना है आप लोगों के सामने डैशबोर्ड पर Application Form आ जाएगा
7• आवेदन फार्म पर जो भी जानकारी मांगा जा रहा है आपको ध्यान पूर्वक एक-एक करके बिल्कुल सही-सही भरना है
8• जितना भी डॉक्यूमेंट मांगा जा रहा है आप सभी को स्कैन करके अपलोड करना है वेरिफिकेशन के लिए
9• जितना जानकारी आप लोगों ने भरा है उसे एक बार अच्छे से Preview ऑप्शन पर Click करके चेक कर लेना है कि सब कुछ सही है या नहीं
10• अगर सब कुछ सही है तो आपको Submit ऑप्शन पर Click करना है और Application Slip डाउनलोड करके रख लेना है इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा
Bihar Ration Card Required Documents List 2026 ( Toll Free Number )
राशन कार्ड से जुड़ा अगर आपको कोई भी समस्या है और आप बिहार राज्य के निवासी हैं तो नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं नंबर – 1800 345 6194 / 1967
बिहार न्यू राशन कार्ड बनाने का ऑफलाइन तरीका क्या है ? Bihar Ration Card Required Documents List 2026
ऑनलाइन तरीका मैंने आपको बता दिया है कि कैसे आप राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं अब जिसको ऑनलाइन तरीका समझ में नहीं आया है वह ऑफलाइन तरीका से भी आवेदन कर सकता है चलिए जानते हैं आपको कैसे क्या करना है
- सबसे पहले आपको अपने प्रखंड कार्यालय जाना होगा जो आपके शहर में है
- आप लोगों को वहां पर न्यू राशन कार्ड आवेदन करने का पत्र मिल जाएगा
- उस आवेदन पत्र पर जो भी जानकारी मांगा गया है आपको एक-एक करके सही-सही भरना है
- फिर उसके बाद आपको उसके साथ अपना सभी दस्तावेज अटैच करना है जो भी मांगा गया है
- और फिर उसे फॉर्म को आपको इस कार्यालय में जमा करा देना है और रसीद ले लेना है
अंत में अधिकारी द्वारा आपके सभी दस्तावेज की जांच की जाएगी अगर सब कुछ सही हुआ तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा
FAQ – Bihar Ration Card Required Documents List 2026
नया राशन कार्ड कितने दिनों में बन जाता है ?
अगर आप लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो कम से कम 30 से 35 दिन का समय लग सकता है हालांकि और राज्यों के ऊपर निर्भर करता है अलग-अलग जगह और अलग-अलग राज्य में कम या ज्यादा दिन लग सकता है सारा कुछ वेरिफिकेशन पर ही निर्भर होता है बाकी इसके बारे में पूरा जानकारी मैंने आपको इस पोस्ट में बताया है
किन-किन बातों का ध्यान रखें नए राशन कार्ड आवेदन करते समय ?
आपके परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड आपके पास होना चाहिए और उसके साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर होना चाहिए आपके पास बैंक पासबुक का फोटो कॉपी और चालू मोबाइल नंबर होना चाहिए यह छोटी-छोटी बातें आपको ध्यान में रखना होगा
Important Links
| Official Website | Click Here |





